शिक्षको व कर्मचारियों ने सांसद आवास पर घंटी बजाया,'अटेवा' ने 2024 के मैराथन में ओपीएस का रथ दौड़ाया
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- अटेवा पेशन बचाओ मंच के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आवास पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए घंटी बजाओ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। रैली की शुरुआत जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज के प्रांगण से आरम्भ होकर वित्त राज्य मंत्री के आवास तक पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे लगाते हुए बाइक मार्च करते हुए पहुँचे। सांसद आवास पर पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री को ज्ञापन सौपा गया। कार्यक्रम मे प्रदेश संगठन, राजेश जायसवाल ने कहा पेंशन हमारा हक है इसे हम लेकर रहेंगे। मण्डल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया निजीकरण से देश खोखला हो रहा है इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। जिलाध्यक्ष टी०पी० सिंह ने बताया पुरानी पेंशन बहाली का आन्दोलन देश भर में चरम पर है। आन्दोलन को धार देने के लिए सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को एकजुट होना पड़ेगा। महामंत्री शिव सरन सिंह ने कहा हम पुरानी पेंशन के करीब है आप लोग अपना हौसला बनाए रखें। जिला उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह एवं जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्त ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली हेतु 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल पेंशन शंखनाद महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर के शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी सम्मिलित होंगे। जनपद महराजगंज से इस शैली में हजारों की संख्या में रिसर्वेशन का कार्य पूर्व हो चुका है। अटेवा के घंटी बजाओ रैली को श्रीनाथधर दुबे प्रान्तीय अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बलराम निगम जिलाध्यक्ष प्रा० शिक्षक संघ प्रदुम्नन सिंह सफाई कर्मचारी संघ संजय मणि प्रान्तीय उपाध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ मौलाना गयासुद्दीन खान मदरसा शिक्षक संघ विद्यासागर पटेल उपाध्यक्ष जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ
सिकन्दर कुशवाहा बोरिंग टेक्नीशियन संघ,देवेश पाण्डेय अध्यक्ष लैब टेक्नीशियन, संघ राम शरन गुप्ता जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष फार्मासिस्ट संघ" प्रेम किशन निषाद हाजी सैफुद्दोजा हरिनारायन यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ,मदन गोपाल गुप्त, नागेन्द्र चौहान, राजेश निषाद, मनोज उपाध्याय, समिष्ठा सिंह, संजय भारती, ज्ञानेश्वर द्विवेदी आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Maharajganj : एसपी ने की फेरबदल,ठूठीबारी थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, बरगदवा थानेदार को सौंपी यूपी 112 का कमान, देखें सूची